रायपुर. छत्तीसगढ़ में पढ़ाई कर रहे कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा और राहत भरा फैसला लिया है. राज्य में पहली बार इस सत्र से 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत वार्षिक परीक्षा आयोजित की जा रही है, जिसके लिए परीक्षा का टाइम टेबल भी जारी कर दिया गया है. इसी बीच विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस साल किसी भी छात्र को फेल नहीं किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें –
जाज्वलयदेव लोक महोत्सव में नगर पालिका की अवैध वसूली, मेले को बनाया कमाई का जरिया, दुकानदारों में रोष
जाज्वलयदेव लोक महोत्सव में नन्हीं नृत्यांगना सानवी यादव ने भरतनाट्यम से बांधा समां…
स्कूल शिक्षा विभाग के मुताबिक यदि कोई विद्यार्थी मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो पाता है तो उसे सप्लीमेंट्री परीक्षा देने का अवसर दिया जाएगा. इतना ही नहीं, यदि छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में भी उत्तीर्ण नहीं हो पाता है, तब भी उसे अगली कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा. विभाग का यह निर्णय छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि पढ़ाई में कमजोर बच्चों को एक और अवसर मिल सके और उनका साल बर्बाद न हो.
इसे भी पढ़ें –
भाजपा अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने महेंद्र सिंह मार्को, संगठन में खुशी की लहर
धू-धू कर जली एक्टिवा, बीच सड़क मचा हड़कंप… डायल 112 की गैरमौजूदगी पर भड़के लोग
इधर वार्षिक परीक्षा की समय-सारणी के अनुसार कक्षा 5वीं की परीक्षा 16 मार्च से शुरू होगी, जबकि कक्षा 8वीं की परीक्षा 17 मार्च से आयोजित की जाएगी. दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं सुबह 9 बजे से प्रारंभ होंगी. राज्य में इस बार पहली बार इन कक्षाओं के लिए केंद्रीकृत परीक्षा प्रणाली लागू की जा रही है.
बताया गया कि साय कैबिनेट के फैसले के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने 5वीं और 8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा आयोजित करने के लिए पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे. इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश भी भेजे जा चुके हैं, ताकि परीक्षा व्यवस्था समय पर और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराई जा सके.
