बलरामपुर। जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 15 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब जब्त की है। इस कार्रवाई के बाद अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
यह कार्रवाई मंगलवार को पुलिस थाना कोरंधा क्षेत्र के अंतर्गत की गई, जहां सूचना के आधार पर टीम ने ग्राम देवरी में दबिश दी। जांच के दौरान एक व्यक्ति के कब्जे से अवैध महुआ शराब बरामद की गई। इसके बाद आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
मामले में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
