बलरामपुर..कोटपाली गाँव के तालाब में एक ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई है..परिजनों के मुताबिक बेचन राम कल शौच जाने के लिये घर से निकला था.. फिर वह लापता हो गया था..जिसकी पतासाजी परिजन कर रहे थे..और आज देर शाम उसका शव तालाब में मिला..जिसके बाद ग्रामीणों की सूचना पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव मौके पर पहुंचे..वही पुलिस की मौजूदगी में मृतक के शव को तालाब से बाहर निकाला गया..पुलिस ने शव पंचनामा की कार्यवाही करते हुए मर्ग कायम कर लिया है!.
बता दें कि, आज कोटपाली गाँव घने पहाड़ियों के नीचे की बसाहट है..और घने जंगलों से घिरा हुआ इलाका है..ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र से जैसे ही इस अप्रत्याशित घटना की सूचना जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव तक पहुंची..वे गांव पहुंचे,पुलिस को सूचना दी और मृतक के परिजनों से मुलाकात की..इधर पुलिस की मौजूदगी में तालाब में स्थानीय गोताखोरों की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला..जिसके बाद पुलिस ने प्रारंभिक कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है..
लगातार हो रही बारिश से जिले के नदी,नाले, और तालाबो का जलस्तर बढ़ा हुआ है..इधर मौसम विभाग ने भी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है..और लोगो से सतर्क रहने की अपील की है!.
