
बलरामपुर…(कृष्णमोहन कुमार )..जिला मुख्यालय के नगर पालिका परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदगण आज शपथ ग्रहण करने जा रहे है..और इस शपथ ग्रहण समारोह में सरगुजा सांसद चिन्तामणी महराज, कृषि मंत्री रामविचार नेताम से लेकर भाजपा के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे..आज होने वाला यह शपथ ग्रहण समारोह इसलिए भी चर्चा में है..क्योंकि आज ही नगर पालिका उपाध्यक्ष का चुनाव होना है..ऐसे में 15 सीटों वाली इस नगर पालिका में संख्या बल के आधार पर भाजपा का उपाध्यक्ष बनना तय है..वही अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का पहले से ही कब्जा है!..
दरअसल बलरामपुर नगर पालिका परिषद में भाजपा के 10 पार्षद है,03 पार्षद कांग्रेस के है..और 02 पार्षद निर्दलीय है..हालांकि जो पार्षद निर्दलीय होकर नगर पालिका में पहुंचे है..वे भी पहले भाजपा के ही थे..और बागी होकर चुनाव मैदान उतरे थे..जिसके बाद भाजपा ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था..बात अब उपाध्यक्ष की कुर्सी की..तो विश्वस्त सूत्र बताते है..की भाजपा नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्विरोध चुनना चाहती है..और संगठन की ओर से उपाध्यक्ष के लिए किसी महिला पार्षद का नाम लगभग तय है..लेकिन इसमें अड़चन है..भाजपा के पार्षदों के बीच ही समन्वय नहीं है!..
महिला उपाध्यक्ष का फार्मूला इसलिए..क्योंकि भाजपा हमेशा नया प्रयोग करते आ रही है..और नए चेहरों को भी मौका देती रही है..लिहाजा अध्यक्ष पुरुष तो उपाध्यक्ष महिला हो सकती है..जातिगत समीकरणों को टटोला जाये तो अध्यक्ष आदिवासी वर्ग से है..तो उपाध्यक्ष ओबीसी वर्ग से हो सकता है..
बहरहाल कुछ घंटों के बाद बलरामपुर नगर पालिका परिषद को नया उपाध्यक्ष मिल जाएगा..और यह देखने वाली बात होगी की .. उपाध्यक्ष निर्विरोध चुन लिये जाएंगे या फिर वोटिंग की नौबत आ आयेगी!..