जशपुर. Police Transfer: देशभर में लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम जारी होने के बाद आदर्श आचार संहिता का प्रभाव खत्म हो गया हैं। इसके बाद से ही प्रशासन एक्शन मोड पर नजर आ रहा हैं। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के जयपुर जिला पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने जिले में पदस्थ चौकी प्रभारी और थाना प्रभारी सहित 21 पुलिस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया हैं।
एसपी शशि मोहन द्वारा जारी ट्रांसफर आदेश में निरीक्षक, उपनिरीक्षक और सहायक उपनिरीक्षक शामिल हैं। इसमें निरिक्षक विनीत कुमार पाण्डे, अमित कुमार तिवारी, हर्षवर्धन चौरासे, कृष्ण कुमार साहू, सरोज टोप्पो, उप निरीक्षक बृजेश यादव, सुनील सिंह, खेमराज ठाकुर, राजकुमार कश्यप, राकेश सिंह, समरेंद्र सिंह, सरिता तिवारी, नसीरूद्दीन अंसारी, सहायक उप निरीक्षक नीता कुर्रे, संतोष कुमार तिवारी, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, उमेश प्रभाकर, प्रेमिका कुजूर, हीरालाल बाघव, शिरद साय पैकरा और मानेश्वर साहनी का नाम शामिल हैं।
इन्हें भी पढ़िए –छत्तीसगढ़ के संविदाकर्मियों के लिए खुशखबरी, अब नहीं होगी सैलरी की दिक्कत, DPI ने जारी किया अलाटमेंट, जानिए आपके जिले के लिए….
देखिए लिस्ट –
