आदिवासी विकास विभाग अंबिकापुर के अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातियों लिए निकली सहायक शिक्षक सीधी भर्ती की पात्र-अपात्र सूची जारी, इस दिन तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति के लिए आवेदन

अम्बिकापुर..आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि, जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के शिक्षित युवाओं को सहायक शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती की जा रही हैं। भर्ती कार्यवाही हेतु प्राप्त आवेदनों के परीक्षण के बाद 192 आवेदन पात्र पाए गए।

उन्होंने बताया कि, पात्र एवं अपात्र आवेदनों की सूची जिले के वेबसाईट www.surguja.gov.in में एवं कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास अम्बिकापुर के सूचना पटल में अवलोकन किया जा सकता हैं। पात्र-अपात्र सूची पर 18 मई 2023 शाम 05.00 बजे तक कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) अम्बिकापुर में दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता हैं। निर्धारित अवधि के बाद प्राप्त दावों पर कोई विचार नहीं किया जायेगा।