क्लीन इंडिया 2.0 के तहत नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में आयोजित होगा… मेगा क्लीन इंडिया अभियान

अम्बिकापुर: नेहरू युवा केन्द्र सरगुजा(युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय- भारत सरकार) के तत्वाधान में 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2022 तक सरगुजा जिले में स्वच्छ भारत अभियान 2.0 का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू युवा केंद्र एवं यूनिसेफ के द्वारा 27.10.2022 से 31.10.2022 तक मेगा क्लीन इंडिया अभियान आयोजित किया जायेगा।

सरगुजा जिले के 13 स्वयंसेवक अपने-अपने विकासखंड के 5 फोकस ग्राम में कुल 65 ग्राम में यह कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सभी ग्रामों के सरपंच रहेंगे एवं कार्यक्रम 11-14 वर्ष के किशोर बालक / बालिका एवं 15-29 वर्ष के युवाओं की मदद से किया जायेगा। स्वच्छ भारत अभियान 2.0 का प्रमुख उद्देश्य पुरे देश भर से कचरे को मुख्य रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टिक को साफ़ करना है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवक व युवा मंडल सदस्यों के द्वारा ऐसी जगह चिन्हित की जाएगी जो गन्दगी के कारण बहुत समय से उपयोग में नहीं है। जैसे की तालाब , ग्राउंड, ऐतिहासिक स्थल, मंदिर, पर्यटक स्थल। इन जगहों हो चिन्हित कर स्थानीय सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर सफ़ाई की जाएगा। साथ ही सभी 65 ग्रामों में एकता दौड़ कराई जाएगी।