उपचार के बाद दो माह के बच्चे की हुई मौत, मौत के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र के बाहर जमकर मचाया हंगामा

सीतापुर/अनिल उपाध्याय…ग्राम सुर निवासी अविनाश सारथी के दो माह के बच्चे की उपचार के बाद मौत हो गई। पीड़ित पक्ष ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सक ने अपने घर मे उपचार के दौरान बच्चे को इंजेक्शन लगाया गया था। उपचार के बाद वे बच्चे को लेकर अपने घर जा रहे थे। लेकिन, घर पहुँचने से पहले ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे मौत के बाद पीड़ित परिजनों ने चिकित्सक के विरुद्ध लापरवाही का आरोप लगा जमकर हंगामा मचाया। बच्चे की मौत के बाद माँ का रो रोकर बुरा हाल हैं। बच्चे की मौत से दुःखी परिजनों ने इस मामले में जांच की मांग की हैं।

इस संबंध में डॉ जे आर कुर्रे ने बताया कि, बच्चा पहले से बीमार था। जिसका उपचार चल रहा था।तबीयत खराब होने पर परिजन बच्चे को लेकर मेरे पास आये। मैंने उन्हें बताया कि, बच्चे को निमोनिया हैं। इसको स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करके उपचार करना पड़ेगा। पर वे नही माना और उपचार करने की बात कही। मैंने उपचार के दौरान बच्चे को इंजेक्शन लगाया था।

IMG 20230831 WA0012