“अनुभवजन्य अधिगम में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं पर्यटन”- डॉक्टर सीमा मिश्रा

अम्बिकापुर…भूगोल की विद्यार्थी होने की वजह से मैंने हमेशा महसूस किया हैं कि, कक्षा में हम नदी, पहाड़, पर्वत, पठार, जलप्रपात के अलावा अन्य भौगोलिक स्थलाकृतियों के बारे में जो अध्ययन करते हैं। उन स्थलाकृतियोंं को जब हम प्रत्यक्ष रूप में देखकर उनका अध्ययन करते हैं तो अध्ययन सहज व रुचिकर हो जाता हैं। इसके साथ उद्योग, परिवहन, संस्कृति, कृषि, पर्यावरण, वाष्पीकरण, संघनन के अलावा जलवायु व समुद्र विज्ञान वअन्य बहुत से ऐसे विषय हैं। जिनमें व्यवहारिक ज्ञान बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं।

सैद्धांतिक रूप से पढ़े गए विषयों को जब हम व्यवहारिक रूप में पढ़ते और समझते हैं, तो वह हमारे मानस पटल पर अंकित हो जाता हैं। अनुभवजन्य अधिगम की महत्ता पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भी जोर दिया गया हैं। ताकि विद्यार्थी सही मायने में पाठ्यक्रम को समझ पाएं।

अनुभवजन्य अधिगम के लिए सरकार को शैक्षणिक भ्रमण करने के लिए अलग-अलग विषयों के अधिगम हेतु पर्यटन क्षेत्रों की पहचान कर उन्हें शिक्षा केन्द्रों के रूप में विकसित करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए, शैक्षणिक भ्रमण की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थलों की पहचान कर उनका नक्शा तैयार करके उन्हें शिक्षा केंद्र (Education Hub) के रूप में विकसित किया जाना चाहिए। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों पर शोध कार्य करते हुए मैने ये महसूस किया हैं कि, यहां पर अनेक ऐसे स्थल हैं। जिनको अनुभजन्य अधिगम हेतु शिक्षण केन्द्रों के रूप में विकसित क्रिया जाना चाहिए। सरगुजा में भी मैनपाट व रामगढ़ जैसे बहुत से क्षेत्र हैं। जो इस दिशा में कार्य करने पर अधिगम के अलावा रोजगार को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। हमे इस दिशा में राष्ट्रीय स्तर पर अभियान प्रारंभ कर इस दिशा में व्यवहारिक रूप मेंकार्य करने की आवश्यकता हैं।

यह लेख डॉक्टर सीमा मिश्रा विभागाध्यक्ष भूगोल (होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज) अंबिकापुर का हैं।