Srisarveshwari Group: श्रीसर्वेश्वरी समूह शाखा बतौली में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण संपन्न

बतौली (फटाफट न्यूज) | प्रशांत खेमरिया

Swearing-in of new executive in Shree Sarveshwari Group: सरगुजा जिले के बतौली श्रीसर्वेश्वरी समूह शाखा में नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हो गया। प्रातः स्मरणीय माँ गुरु बाबा सम्भव राम अध्यक्ष श्री सर्वेश्वरी समूह प्रधान कार्यालय पड़ाव वाराणसी के समक्ष श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा बतौली के नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण आश्रम प्रांगण बतौली में सम्पन्न हुआ।

समूह में उपाध्यक्ष (तीन) कैलाश नाथ गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, तिलकधारी गुप्ता, मंत्री मानवेन्द्र प्रताप सिंह, आश्रम व्यवस्थापक उमेश कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री शरद चंद्र मेषपाल, कोषाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता, प्रचार मंत्री सुदर्शन प्रसाद गुप्ता ,जांचकर्ता विष्णु कुमार गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य (सात) गिरधर लाल गुप्ता, रामनारायण गुप्ता, रोशन लाल गुप्ता, घनस्याम प्रसाद गुप्ता, गणेश प्रसाद गुप्ता, जितेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा अपने पद के अधिकार और कर्तव्य के प्रति पूर्णतया जागरुक होकर श्री सर्वेश्वरी समूह के नियमावली के अनुरुप आचार विचार रखते हुए क्रोध घृणा निन्दा और आलस्य से दुर रहते हुए जन-जन में मैत्री एवं प्रेम की भावना विकसित करने हेतु शपथ लियागया।

कार्यक्रम में अजेश कुमार गुप्ता, विजय गुप्ता, पूनम गुप्ता, सोमा गुप्ता, सुषमा गुप्ता, निरुपमा गुप्ता, आशा गुप्ता उपस्थित थे।