Surguja News: 30 लाख रुपए की लागत से फूनगी पहुंच मार्ग खरफरी नाला पर बनेगा पुल, जनप्रतिनिधियों ने किया भूमि पूजन

उदयपुर (फटाफट न्यूज) | क्रांति रावत

सरगुजा: सरगुजा जिले के उदयपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर अंतर्गत पतरापारा से फुनगी पहुंच मार्ग पर खरफरी नाला में तीस लाख रुपए की लागत से पुल का निर्माण किया जाना है। जिसका भूमि पूजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया।

IMG 20230407 WA0005

शुक्रवार को आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम उपसरपंच शेखर सिंहदेव के नेतृत्व में सरपंच प्रतिनिधि प्रताप सिंह, जनपद सदस्य शांति राजवाड़े कुंजल राजवाड़े, साबिर अंसारी, सूरित राजवाड़े, शंफू राजकुमार, शुक्ला यादव, मुकेश सिंह, हीरालाल तथा अन्य लोग की उपस्थिति में सम्पन्न कराया हुआ।

IMG 20230407 WA0009

उक्त पुल के बन जाने से मानपुर महेशपुर रामनगर तथा उदयपुर पंचायत के हजारों किसानों और ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। फूनगी के लोगों को ब्लॉक मुख्यालय आना जाना आसान हो जायेगा। पुल के अभाव में अभी इन लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

IMG 20230407 WA0008