Surguja News: सर्वेश्वरी समूह समूह शाखा बतौली ने अघोरेश्वर जयंती पर फल वितरण किया



बतौली (फटाफट न्यूज) | प्रशांत खेमरिया

Surguja: अघोरेश्वर जयंती के उपलक्ष पर सर्वेश्वरी समूह शाखा बतौली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में मरीजों के बीच और नेत्रहीन विद्यालय कुनकुरी में फल और मिष्ठान वितरण किया है। इस अवसर पर सभी सदस्य गण उपस्थित रहे।

इस संबंध में बताया गया कि अघोरेश्वर जयंती पर्व भाद्रपद शुक्ल सप्तमी को मनाई जाती है। इस दिन जगह जगह समाज सेवा के कार्य किए जाते हैं। सर्वेश्वरी समूह शाखा बतौली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली में मरीजों के बीच फल वितरण किया है। इसके अलावा नेत्रहीन विद्यालय में विद्यार्थियों को भी मिष्ठान और फल दिए गए हैं। इस अवसर पर शाखा से जुड़े सदस्यों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना। उन्हें हर परिस्थिति में मदद का भरोसा भी दिया है।

इस मौके पर शरद चंद्र मेषपाल ने बताया कि शाखा की ओर से आज संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन था। सर्वेश्वरी समूह मुख्य रूप से समाज सेवा को ही आधार मानकर कार्य करती है। दलितों, उपेक्षित व असहायों की सेवा, कुष्ठ रोगियों के हितार्थ कार्य और बीमार लोगों की सेवा के अलावा असहाय लड़कियों का विवाह आदि कार्यक्रम समूह द्वारा संपादित किए जाते हैं। आज अघोरेश्वर जयंती के उपलक्ष पर जरूरतमंदों की मदद भी की गई है। कार्यक्रम के अवसर पर शरद चन्द्र मेषपाल, उमेश गुप्ता और सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।