Surguja News: पंप जलने से एवं पाइप फटने से पेयजल आपूर्ति बाधित, नगर में गहराया पेयजल संकट

अनिल उपाध्याय/सीतापुर…पेयजल आपूर्ति बहाल करने लगाए गए पंप के जल जाने एवं पाइप फट जाने की वजह से पेयजलापूर्ति बाधित हो गई। जिससे नगर में विगत दो तीन दिनों से पेयजल संकट गहरा गया है। नगर पंचायत द्वारा पेयजल आपूर्ति बहाल करने पुरजोर कोशिश की जा रही है। ताकि जल्द से जल्द नगर में पेयजल आपूर्ति बहाल कराई जा सके।

इसे भी पढ़िए -Surguja News: गाज की चपेट में आकर चार घायल, एक कि हालत गंभीर

विदित हो कि, नगर में पानी सप्लाई हेतु नगर पंचायत कार्यालय के पास दो पंप स्थापित की गई है। जिसमे से एक पंप ओवरलोड की वजह से विगत दिनों जल गया। इसके साथ ही पुराने बसस्टैंड के पास नाली सफाई अभियान के दौरान जेसीबी की चपेट में आकर पाइप फट गया। जिससे नगर की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई। पेयजल आपूर्ति बाधित होने से नगर के कई हिस्सों में पेयजल संकट गहरा गया है। जिससे लोगो को इस भीषण गर्मी पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बहरहाल, नगर पंचायत द्वारा इस समस्या को दूर करने युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। पानी की सप्लाई शुरू कराने जले हुए पंप की जगह नया पंप लगाया जा रहा है। वही, क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत भी जोर शोर से कराई जा रही है। ताकि, शहर के सभी हिस्सों में पेयजल आपूर्ति बहाल हो सके।

इसे भी पढ़िए -CG-अखंड सौभाग्य की कामना हेतु सुहागिनों ने की वटसावित्री की पूजा अर्चना

इस संबंध में अध्यक्ष नगर पंचायत प्रेमदान कुजूर ने बताया कि, नया पंप लगाया जा रहा है। ताकि पानी की आपूर्ति जल्द से जल्द बहाल किया जा सके। इसके अलावा क्षतिग्रस्त पाइप की भी मरम्मत अंतिम दौर में है। पूरा होते ही पानी की दिक्कत दूर हो जाएगी।

इसे भी पढ़िए -CG-नल पर रसूखदारों ने जमाया कब्जा, पानी के लिए आम लोगो को करना पड़ता हैं इंतजार

img 20240606 wa00458016758708523331109