Surguja News: गाज की चपेट में आकर चार घायल, एक कि हालत गंभीर

अनिल उपाध्याय/सीतापुर…बारिश से बचने पेड़ के नीचे शरण लेने वालो को गाज ने अपनी चपेट में ले लिए। जिससे पेड़ के नीचे खड़े चार ग्रामीण घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। जहाँ तीन खतरे से बाहर है। वही एक कि हालत नाजुक बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग गाज पीड़ित चारो पर नजर रखे हुए है।

Random Image

घटना ग्राम पंचायत आरा की है। जहाँ खेत मे काम करने के दौरान बारिश होने लगी। जिससे बचने खेत मे काम कर रहे चंदन टोप्पो आमू तिग्गा गूंजू तिग्गा सूरज तिग्गा ने पेड़ के नीचे शरण ले ली। पेड़ के नीचे शरण लिए चारो बारिश रुकने का इंतजार करने लगे। तभी गाज ने इन चारों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से चारो घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ चिकित्सक की देखरेख में चारो का उपचार जारी है। गाज पीड़ित चारो में से सूरज की हालत गंभीर बनी हुई है। युवक को सांस लेने में दिक्कत होता देख उसे उपकरण के जरिये ऑक्सीजन  चढ़ाया जा रहा है। जिसके बाद से उसके हालत में सुधार होता नजर आ रहा है। फिलहाल, स्वास्थ्य विभाग गाज पीड़ित चारों ग्रामीणों पर नजर जमाये हुए है।

हॉस्पिटल में अव्यवस्था की वजह से गाज पीड़ित की जान पर बन आई थी-

हॉस्पिटल में व्याप्त अव्यवस्था की वजह से गाज पीड़ित युवक सूरज की जान पर बन आई थी। जिस दौरान युवक को ऑक्सीजन उपकरण के माध्यम से ऑक्सीजन दी जा रही थी। तभी नगर की लाइट चली गई और हॉस्पिटल में अंधेरा छा गया। लाइट के अभाव में ऑक्सीजन उपकरण ने भी काम करना बंद कर दिया। जिसकी वजह से युवक की सांसें उखड़ने लगी थी। उसे सांस लेने दिक्कत होता देख परिजन घबरा गए। किसी अनहोनी की आशंका देख हुए परिजन चीख पुकार मचाने लगे। जिससे कुछ देर के लिए हॉस्पिटल में अफरा तफरी जैसा माहौल बन गया था। यह देख भागे भागे स्वास्थ्यकर्मी हॉस्पिटल में रखा ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर आये। पर दुर्भाग्य से यह सिलेंडर खाली था।

इसके बाद दो और सिलेंडर लाया गया पर वो भी खाली निकला। तब तक इधर युवक की जान पर बन आई थी। परिजनों को सूझ नही रहा था कि ऐसे में वो करें तो क्या करे।तभी आनन फानन में हॉस्पिटल के गोदाम से एक ऑक्सीजन सिलेंडर लाया गया। जिसका उपयोग करते ही हॉस्पिटल की लाइट भी आ गई। लाइट आते ही ऑक्सीजन उपकरण चालू कर युवक को ऑक्सीजन दी गई। तब जाकर युवक की सांस में सांस आई और परिजनों ने भी राहत की सांस ली। फिलहाल, युवक की हालत में काफी सुधार नजर आ रहा हैं।

इन्हें भी पढ़िए –Modi Cabinet: जानें कैसी होगी मोदी 3.0 सरकार? पहली बार जीते ये नेता बन सकते हैं मंत्री… देखिए वो 7 नाम, जो हैं दावेदार

Big Breaking: फिर एक बार मोदी सरकार! छंट गए आशंकाओं के बादल, लग गई सहयोगियों की फाइनल मुहर, देखिए- NDA ग्रुप लिस्ट

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीज़ल के दाम में बढ़े, टंकी जाने से पहले, जानें- आपके शहर में कितनी बदली ईंधन की कीमत

Dream Astrology : ऐसे सपने बदल देते हैं व्यक्ति का भाग्य, धन हानि के संकेत, जानें आपको तो नहीं आते सोते समय ऐसे विचार