Ramgarh Festival: रामगढ़ महोत्सव की तैयारियां जोरों पर, इस दिन से शुरू होगा दो दिवसीय महोत्सव, कलेक्टर ने महोत्सव स्थल का लिया जायजा

Ramgarh Festival In Ambikapur: सरगुजा जिले में स्थित विश्व का सबसे प्राचीनतम नाट्यशाला रामगढ़ में रामगढ़ महोत्सव का आयोजन प्रत्येक वर्ष “आषाढ़ मासे प्रथम दिवसे” यानी की आषाढ़ माह के पहले दिन से आयोजित होता रहा हैं।

Picsart 23 05 25 22 03 09 812

इस साल दो दिनों तक चलने वाला रामगढ़ महोत्सव 4 जून से शुरू होकर 5 जून को समाप्त हो रही हैं। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने रामगढ़ महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने महोत्सव स्थल का जायजा लेते हुए महोत्सव के सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Picsart 23 05 25 22 03 32 742

आषाढ़ माह की शुरुआत में वर्षा की संभावना को देखते हुए उन्होंने महोत्सव स्थल से पानी निकासी के लिए नाली बनाकर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने महोत्सव स्थल की स्वच्छता बनाये रखने स्वसहायता समूहों को जोड़ने के निर्देश दिए।

Picsart 23 05 25 22 03 54 221

रामवन गमन पथ में शामिल रामगढ़ मुख्य पर्यटन स्थल है। उन्होंने यहां लोकल गाइड रखने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, स्थानीय युवाओं को अवसर दें। उन्हें रामगढ़ के ऐतिहासिक महत्व की सम्पूर्ण जानकारी देते हुए उनका प्रशिक्षण कराया जाए और रामगढ़ में गाइड के रूप में रखा जाए जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को सही जानकारी मिल सके।

Picsart 23 05 25 22 04 13 888

उन्होंने कहा कि, रूट चार्ट तैयार करें जिसमें सम्पूर्ण रामवन गमन पथ की जानकारी हो और इसके साथ रूट डिस्प्ले हो। इन्हें जिला आगमन पॉइंट्स पर लगाया जाए। उन्होंने रामगढ़ पर्यटन स्थल में सोलर हाईमास्ट की सुविधा देने हेतु क्रेडा को निर्देश दिए। उन्होंने मां महामाया एयरपोर्ट और सर्किट हाउस में भी रामवन गमन पथ की सम्पूर्ण जानकारी डिस्प्ले करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

COLL INSP 1 1

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत नूतन कुमार कंवर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।