CG-मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर हैं जारी, 50 हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ होने की हैं उम्मीद

सीतापुर/अनिल उपाध्याय...विश्व आदिवासी दिवस में शामिल होने या रहे मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर जारी हैं। इसके आयोजन हेतु कार्यक्रम स्थल लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम का सजाया संवारा जा रहा हैं। स्टेडियम के अंदर टूटे हुए शेड समेत व्याप्त अन्य कमियों को दूर किया जा रहा हैं। ताकि मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व की जा रही तैयारियो में कोई कोर कसर बाकी न रह जाए।

विदित हो कि, आगामी नौ अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में विशाल कार्यकम आयोजित किया गया हैं। जिसमे प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्य भी शामिल होने आने वाले हैं। जिसे देखते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं खाद्यमंत्री अमरजीत भगत के दिशानिर्देश में लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम में कार्यक्रम को लेकर तैयारी युद्धस्तर पर जारी हैं। स्टेडियम के अंदर जर्जर हो चुके शेड एवं मंच की मरम्मत समेत वहाँ व्याप्त अन्य कमियों को दूर किया जा रहा हैं। पूरे स्टेडियम का कायाकल्प किया जा रहा हैं।

IMG 20230804 WA0019

दरअसल, मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल का पहली बार सीतापुर आगमन हो रहा हैं। इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री का सीतापुर आगमन हुआ था। चुनावी साल में सीतापुर आ रहे मुख्यमंत्री को लेकर लोगो मे काफी उत्साह हैं। लोगो को उम्मीद हैं कि, चुनावी साल में आ रहे मुख्यमंत्री सीतापुर को बड़ी सौगात दे सकते हैं। बहरहाल, शासन प्रशासन मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर काफी गंभीर हैं। पिछले दिनों कलेक्टर कुंदन कुमार लालबहादुर शास्त्री स्टेडियम का निरीक्षण कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर चुके हैं। जिसके बाद स्टेडियम में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर काम युद्धस्तर पर जारी हैं। कार्यक्रम में बारिश कोई व्यवधान न उत्पन्न कर सके। इसके लिए स्टेडियम में विशाल डोम लगाया जा रहा हैं। जहाँ पूरे विधानसभा से हजारो की संख्या में आने वाली भीड़ को ठहराया जा सके। इसके अलावा स्टेडियम के दोनों प्रवेश द्वार को भी सजाया जा रहा हैं। स्टेडियम की सजावट का काम प्रशासन की देखरेख में दिन रात चल रहा हैं। इसके लिए सभी विभागों को अलग से जिम्मा दिया गया हैं। ताकि समय से पहले ढाँचा तैयार कर कार्यक्रम के लिए स्टेडियम को तैयार किया जा सके।

IMG 20230804 WA0018

इस संबंध में एसडीएम रवि राही ने बताया कि, विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर है।इस कार्यक्रम में 50 हजार की संख्या में भीड़ जमा होगी। जिनके लिए वॉटरप्रूफ डोम लगवाया जा रहा हैं। जहाँ सभी के बैठने की व्यवस्था भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर ग्राम सोनतराई में दो हेलिपैड बनाया जा रहा हैं। जहाँ से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पहुचेंगे। कार्यक्रम में होने वाली भीड़ को लेकर 10 पार्किंग की व्यवस्था की गई हैं। ताकि कार्यक्रम में भगदड़ की स्थिति निर्मित न हो। इसके लिए अधिकारी कर्मचारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी हैं।

इसे भी देखिए –