फ़िल्म हेरा-फेरी की तर्ज़ पर.. रकम दुगुना-चौगुना करने के नाम पर 7 करोड़ की ठगी.. अम्बिकापुर पुलिस को मिली सफ़लता

अम्बिकापुर। सरगुजा पुलिस ने फर्जी वाड़ा कर लोगो को रकम दुगना करने का झांसा देकर चंपत होने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। आरोपी 7 करोड़ 66 लाख की ठगी कर फरार हो गया था। अम्बिकापुर के एक व्यक्ति के द्वारा कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। कि विसवैली नामक एक कंपनी के द्वारा कोरोना काल मे पड़े लॉक डाउन के दौरान लोगो को रकम दुगना व चौगुना करने का झांसा देकर लोगो का पैसा गबन किया जा रहा है।

जिसके बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए कंपनी के एजेंटों को गिरफ्तार किया गया था। जिसका एक आरोपी फरार चल रहा था। जिसकी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई थी, वही पुलिस की एक टीम ने फरार आरोपी अभिषेक कुमार उसके निवास औरंगाबाद बिहार से गिरफ्तार कर अम्बिकापुर लेकर आई है।

वही पकड़े गए आरोपी ने 7 करोड़ 66 लाख की ठगी करने की बात कबूली है। पुलिस ने आरोपी के बैंक अकाउंट को सीज कर दो लाख रु जप्त कर लिया है, और आरोपी से पूछताछ कर रही है, वही आरोपी को पकड़ने वाले पुलिस टीम को एसपी सरगुजा ने इनाम देने की घोषणा की है।