Ambikapur News: स्वास्थ्य कर्मचारी गए हड़ताल पर, चिकित्सालय की व्यवस्था चरमराई

फ़टाफ़ट न्यूज़/सीतापुर || अनिल उपाध्याय

सरगुजा…24 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। जिससे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वास्थ्य सेवा ठप्प हो गई हैं।जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।


विदित हो कि, 24 सूत्रीय मांगों के समर्थन में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्यकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इनके हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई हैं।कर्मचारियों के अभाव में स्वास्थ्य सेवा ठप्प हो जाने से दूर दराज क्षेत्र से आने वाले मरीजों को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा हैं। इस संबंध में छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बलभद्र सिंह ठाकुर ने बताया कि सरकार हमारी लंबित मांगो को लेकर गंभीर नही हैं।

सरकार ने वादा किया था कि, वो स्वास्थ्य कर्मचारीयो की सभी मांगो को पूरा करेगी। लेकिन, आज तक हमारी एक भी मांग पूरी नही की गई। लंबित वेतन विसंगति संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण पुलिस विभाग की भांति 13 माह का वेतन समेत सभी 24 मांगो को लेकर कई बार शासन का ध्यानाकर्षण कराया गया था। इसके बाद भी सरकार ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की एक नही सुनी। सरकार की हठधर्मिता के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करना पड़ा हैं।

इस आंदोलन में प्रदेश संगठन सचिव श्यामा रानी सुरेश यादव कमलेश त्रिपाठी बी पी चंद्रा तेजराम समेत समस्त स्वास्थ्यकर्मी एवं संविदा कर्मचारी उपस्थित थे।