छत्तीसगढ़ के कई जिलों में बारिश के साथ गिरे ओले, इस दिन से शुरू हो रहा नौतपा

रायपुर. छत्तीसगढ़ के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं कई इलाकों में ओले भी गिरे हैं। राजधानी रायपुर में भी तकरीबन आधे घंटे जरा जोरदार बारिश हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सरगुजा, अंबिकापुर में तेज हवाओँ के साथ जमकर बारिश हुई और कई स्थानों में बर्फ के ओले भी गिरे। वही बस्तर में हुई तेज़ हवाओं के साथ झमाझम बारिश से बिजली प्रभावित हुई। 11 केवी मेन लाइन के 4 खंभे टूट गए। पूरे शहर में बिजली चली गयी है। देर रात तक विभाग बिजली बहाल होने की संभावना जताई जा रही हैं। तेज़ हवाओं ने पेंडो को चपेट में लिया हैं। शहर के चारो दिशाओं में पेड़ गिरे पड़े हैं। शहर का मुख्य संजय बाजार में जल भराव की स्थिति बन गई है। चारों तरफ मार्केट की सब्जियां बिखरी पड़ी है। भानपुरी स्वास्थ्य केंद्र में भी पानी जमा हुआ हैं।

IMG 20230519 WA0037

छत्तीसगढ़ में नौतपा 25 मई से 2 जून के बीच रहेगा। यानी कि, इन दिनों सूर्य की तीव्र किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी। जिससे गर्मी बढ़ेगी। नौतपा चंद्रमा के नक्षत्र रोहिणी में सूर्य के प्रवेश से प्रारंभ होगा। नौतपा प्रारंभ के दिन गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। वर्तमान समय में मौसम में हो रहा बदलाव सभी को काफी हैरान किए हुए हैं। इस समय देश में होने वाली बारिश को देख कर सभी काफी हैरान हैं। क्योंकि, गर्मी अभी तक अपने जोश में दिखाई नहीं दे रही हैं।

IMG 20230519 WA0038