रात के अंधेरे में घर से बाहर निकली महिला को हाथी ने पटक कर मर डाला, इलाक़े में लगातार तीन दिनों से अकेले दंतेल हाथी उत्पात मचा रहा…

बतौली फटाफट न्यूज़ । प्रशान्त खेमरिया

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली के ग्राम पंचायत नकना के पहाड़ी इलाका जोबलापारा में निवासरत पहाड़ी कोरवा वृद्ध महिला को रात के अंधेरे में हाथी ने पटक कर मर डाला। जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वन विभाग द्वारा परिवार को तत्काल 25000 की सहायता राशि दी गई। इस इलाके में दंतेल हाथी ने पिछले 3 दिनों से उत्पात मचा रखा था। इसके बाद आज लुण्ड्रा जंगल की ओर रवाना हो गया हैं।

सीतापुर वन परिक्षेत्र के नकना पहाड़ स्थित जोबला पारा में बुधवार देर रात 1:30 बजे लगभग अकेले दंतेल हाथी ने घर से बाहर निकली महिला फूलमति पति एतवा उम्र 55 वर्ष को पटक कर मार डाला। सवेरे वन विभाग को घटना की खबर दी गई। हो हल्ला सुनकर परिवार के सदस्य महिला को दौड़ाते हाथी को देखा। लेकिन हाथी के डर से महिला को बचाने का हिम्मत नही जुटा पाए और भाग कर महिला अपने घर में घुस ही रही थी। तभी हाथी अपने सूड में पकड़ कर पटक-पटक कर मार डाला। महिला को मारने के बाद दंतेल का उतपात बढ़ गया और मोहल्ला के 2 घर कंदरी कोरवा एवं राम कुमार कोरवा का तोड़ दिया। यहां निवासरत पहाड़ी कोरवा रात भर जाग कर बिताये।

नकना जोबला पारा में उत्पात मचाने के बाद दंतेल सुक्रवार भोर में बतौली के देवरी में गेहूं के खेत में पानी पटा रही महिला तिलासो पति चंद्रसाए उम्र उम्र 50 वर्ष लगभग निवासी देवरी बैल समझकर चिल्लाने लगी थी। जिसके बाद हाथी जमीन में पटक कर जंगल की तरफ भाग गया। जिसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बतौली ले जाया गया। जहां महिला की स्थिति सही हैं। इलाज के दौरान ही वन विभाग द्वारा 5000 की सहायता राशि प्रदान की गई। फिलहाल, हाथी उत्पात मचाने के बाद लुण्ड्रा क्षेत्र के जंगल में है।

फसल को किया बर्बाद

अकेले दंतेल हाथी ने बतौली क्षेत्र में घर सहित गन्ने की फसल को नुकसान पहुंचाया हैं। जिसका मुआयना वन विभाग कर रहा हैं।

इस संबंध में सीतापुर वन परिक्षेत्र अधिकारी विजय कुमार तिवारी ने बताया कि, मृत महिला के परिजन को 25000 की सहायता राशि दी गई हैं, और कागजी कार्रवाई होने पर 575000 प्रदान की जाएगी वन विभाग द्वारा दंतेल हाथी से बचाव हेतु लोगों को लगातार सचेत किया जा रहा हैं। जान माल की हानि ना हो, इसके लिए वन विभाग सतर्क हैं और हाथी पर नजर बनाए हुए हैं।