Surguja Collector Kundan Kumar: कलेक्टर ने खेतों में उतरकर ली फसल कटाई और उपज की जानकारी, ब्लॉक स्तर के अधिकारी दो दिन स्कूलों में पढ़ाएंगे

बतौली (फटाफट न्यूज) | प्रशांत खेमरिया

Collector on the tour of Batauli area: सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार ने बतौली जनपद क्षेत्र के दौरे के दौरान धान खरीदी केंद्र बिलासपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र में धान खरीदी के लिए  मुलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। अपने उपस्थिति में  धान को तौलाकर और धान की नमी की जांच कराए। इसके साथ ही बांट रखकर इलेक्ट्रॉनिक तौल मीटर की जांच की, बारदाने और ड्रेनेज की व्यवस्था से कलेक्टर खुश हुए।

प्रारम्भ से धान की सही स्टैकिंग और रकबा समर्पण कराने के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि लघु एवं सीमांत किसानों की धान खरीदी प्राथमिकता से पहले करें। धान खरीदी प्रक्रिया में बिचौलियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने ग्राम पंचायत तरागी से धान बिक्री करने आये किसान परसुराम से बात की। किसान ने बताया कि खेती करने में उन्हें आनंद मिलता है। टोकन लेने में कोई दिक्कत नही हुई और केंद्र में सभी सुविधाएँ उपलब्ध हैं।
    
इसके पश्चात कलेक्टर बतौली जनपद के ग्राम पंचायत टेड़गा पहुंचे। जहां पर राजस्व टीम के द्वारा फसल कटाई प्रयोग किया जा रहा था। कलेक्टर ने खेतों में उतरकर फसल कटाई और उपज के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित किसानों से धान खरीदी के संबंध में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही जल्द से जल्द धान को बेचने के लिए उपार्जन केंद्र ले जाने की अपील की।
  
इसके पश्चात कलेक्टर प्राथमिक शाला घुटरापारा पहुंचे। उन्होंने गेट में फिनिशिंग करने के निर्देश दिए। स्कूल में साफ सफाई के साथ शिक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सभी विकासखंड स्तरीय अधिकारी सप्ताह में 2 दिन अनिवार्य रूप से प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला में पढ़ाने जाएं। इससे स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के साथ सतत निगरानी भी की जा सकती है। इस अवसर ऊपर उन्होंने बच्चों से बात की। उनसे पोयम, पहाड़ा और पुस्तक पढ़कर सुनाने कहा।
     
इसके पश्चात कलेक्टर सीतापुर जनपद के निरीक्षण पर निकले। उन्होंने बीच-बीच मे पीएमजीएसवाई और पीडब्ल्यूडी के सड़कों के मरम्मत और निर्माण की प्रगति के बारे में अधिकारियों से पूछताछ की। और जल्द से जल्द निर्माण कार्य करने के निर्देश दिए। प्रतापगढ़ के पास बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने पैच रिपेयर और गढ्ढो को भरने के निर्देश दिए। उड़ते धूल की समस्या को देखते हुए सुबह शाम पानी का छिड़काव करने के लिए निर्देशित किया गया।
    
निरीक्षण के दौरान एसडीएम रवि राही, जनपद सीईओ विजय श्रीवास्तव, संजय मरकाम तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।