CG News: साप्ताहिक संगीतमय भागवत कथा में उमड़ रही भक्तजनों की भीड़, नगर का माहौल हुआ भक्तिमय



सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: पितृपक्ष के अवसर पर हाईस्कूल शिक्षक कॉलोनी परिसर में आयोजित संगीतमय साप्ताहिक भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भक्तजनों की भारी भीड़ उमड़ रही हैं। 14 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित होने वाली भागवत कथा में नगरवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है और भागवत कथामृत का रसपान कर पुण्य की भागीदार बन रही है। कथा व्यास पं अवधेश तिवारी के मुखारविंद से संगीतमय भागवत कथा सुन भक्तगण भक्तिभाव से भावविभोर होने लगे है। पितृपक्ष के अवसर पर सार्वजनिक रूप से आयोजित होने वाले श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के आयोजन से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया है।