CG: भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल बने कुनकुरी विधानसभा प्रभारी



सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: भाजपा नेतृत्व ने नगर के भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल सदस्य जिला भाजपा कार्यसमिति को विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी का प्रभारी नियुक्त किया है। अब वे कुनकुरी भाजपा संगठन एवं भविष्य में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर अपनी नजर रखेंगे। भाजपा नेता राजकुमार अग्रवाल पूर्व में जिला महामंत्री, भाजपा नगर पंचायत उपाध्यक्ष समेत अन्य कई पदों का दायित्व सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके है। इनके कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाये जाने पर समर्थकों में खासा उत्साह है।