MSP बढ़ाकर केंद्र सरकार ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा- किसान मोर्चा

फ़टाफ़ट न्यूज़/सीतापुर || अनिल उपाध्याय

सरगुजा..केंद्र सरकार ने 2023-24 के लिए कृषि क्षेत्र में एमएसपी बढ़ाकर किसानों को बड़ी सौगात दी हैं। केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रदेश सह कोषाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा ने कहा कि धान समेत कई फसलों पर एमएसपी की बढ़ोतरी करते हुए किसानों को बड़ी खुशखबरी दी हैं।

केंद्र सरकार के कृषि कार्य मे बढ़ती लागत को देखते हुए यह निर्णय लिया हैं। इससे किसानों को उनके फसल के अच्छे दाम मिलेंगे।केंद्र सरकार के इस निर्णय से किसानों को आर्थिक लाभ होगा।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने धान मक्का मूंगफली समेत कई फसलों की एमएसपी में बढ़ोतरी की हैं। जहाँ इससे बड़े किसानो को ज्यादा फायदा होगा। वही छोटे किसान भी कृषि कार्य के प्रति जागरूक होंगे। केंद्र सरकार के इस फैसले से मिलेट की खेती को बढ़ावा मिलेगा।किसान कोदो कुटकी रागी बाजरा जैसे मोटे अनाज की खेती कर ज्यादा लाभ अर्जित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि, केंद्र सरकार ने किसानों से किया वायदा पूरा किया। मानसून से पहले एमएससी बढ़ाने को घोषणा करके केंद्र सरकार ने किसानों की चिंता दूर कर दी।