Surguja News: पदयात्रा में शामिल होने पहुँचे भाजयुमो पदाधिकारी, प्रदेशाध्यक्ष संग किया पैदल मार्च


सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

Surguja News: सड़क की जर्जर हालत के विरोध में भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत द्वारा लैलूंगा से रायगढ़ तक किए जा रहे पदयात्रा में भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता इलू के नेतृत्व में भाजयुमो पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान लैलूंगा से आयोजित पदयात्रा में शामिल होकर भाजयुमो के पदाधिकारियों ने पैदल मार्च किया। इस अवसर पर दीपक दास, विकास गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, अनीश यादव समेत काफी संख्या में भाजयुमो के पदाधिकारी इस यात्रा में मौजूद थे।