भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने बूथवार कमलवाहिनी सदस्यों की ली बैठक

अनिल उपाध्याय/सीतापुर…विधानसभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने भाजयुमो जिलाध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर विकासखंड सीतापुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुँचे।इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक प्रो गोपाल राम के निवास ग्राम सुर में बूथवार कमलवाहिनी सदस्यों की बैठक ली। बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से एकजुट होकर पूरे क्षेत्र में भाजपा के लिए काम करना है। इस बार घर गगर जाकर लोगो को प्रदेश की मौजूदा सरकार की नाकामियों को बताना है और भाजपा की नीतियों से उन्हें अवगत कराना है। ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार यहाँ से भारी बहुमत से जीत हासिल करते हुए भाजपा का कमल खिलाना है।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने ग्राम पेटला, रजौटी, उलकिया, ढेलसरा के बूथों में जाकर कमलवाहिनी सदस्यों से सीधा संपर्क किया।संपर्क के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं की मंशा जानी और सभी को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हुए निश्वार्थ रूप से पार्टी के लिए काम करने को प्रेरित किया।

इस अवसर भाजपा मंडल प्रभारी अनिल सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रामदयाल चौहान मंडल महामंत्री रंजीत गुप्ता भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता रूपेश आर्य गुप्ता मुनेश्वरी पैंकरा प्रकाश कंसारी समीर बेहरा विवेक चौहान विंध्येश्वरी ठाकुर निशांत गुप्ता ओमप्रकाश तिर्की प्रमोद ठाकुर संजय बेहरा राजकुमार गुप्ता धनेश्वर बड़ा समेत काफी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।