Surguja News: प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरोध में भाजयुमो ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन

सीतापुर (फटाफट न्यूज) | अनिल उपाध्याय

सरगुजा: प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रांतव्यापी अभियान के तहत भाजयुमो ने शहीद भगत सिंह चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। भाजयुमो ने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे बलात्कार, हत्या एवं लूटपाट की घटना के लिए काँग्रेस सरकार को दोषी ठहराते हुए कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। जिसकी वजह से प्रदेश में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। नक्सलियों से सांठगांठ कर भूपेश सरकार प्रदेश में आतंक और दमनकारी नीति अपना भाजपा नेताओं को निशाना बना रही है। पुतला दहन के दौरान भाजपाइयों एवं पुलिस के बीच काफी झूमाझटकी भी हुई।

इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा, भाजपा जिला मंत्री रोशन गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, राजा राम भगत, प्रभात खलखो, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विनोद अग्रवाल, पार्षद भोलाराम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र, इलू गुप्ता, रूपेश आर्य गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रवाल, संजय गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, मनोज कंसारी, राहुल गुप्ता, निखिल सिंह, विवेक चौहान, दीपक दास, सूरज यादव एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।