छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था के सदस्य बनाए गए अरविंद

बतौली (फटाफट न्यूज) | प्रशांत खेमरिया

Surguja News: वरिष्ठ कांग्रेसी सरगुजा जिला कांग्रेस कार्य समिति के सचिव अरविंद गुप्ता को हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था का सदस्य नियुक्त किया गया है। इस उपलब्धि पर उन्हें क्षेत्र भर में बधाइयां दी जा रही है। प्रारंभ से ही विभिन्न उच्च पदों पर रहे अरविंद गुप्ता को नई जिम्मेदारी बीज प्रमाणीकरण संस्था के सदस्य के रूप में दी गई है।

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत के करीबी माने जाने वाले अरविंद गुप्ता को छत्तीसगढ़ राज्य बीज प्रमाणीकरण संस्था का सदस्य नियुक्त किया गया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा विभिन्न निगम, मंडलों, आयोग में अध्यक्ष व उपाध्यक्षों की नियुक्ति के क्रम में उनकी नियुक्ति की गई है। इससे पहले वे सरगुजा जिले के कांग्रेस कार्य समिति के सचिव के पद पर भी हैं। विधायक प्रतिनिधि और पीसीसी के डेलीगेट सदस्य के रूप में भी उनकी नियुक्ति हो चुकी है।

अरविंद गुप्ता ने बताया कि नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद वे काफी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पद के संदर्भ में समस्त कर्तव्यों का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करेंगे। बतौली क्षेत्र में अरविंद गुप्ता को बधाई दी जा रही हैं।वरिष्ठ कांग्रेसी होने के नाते अरविंद गुप्ता एक कर्तव्य परायण, संवेदनशील, अनुशासित कांग्रेसी के रूप में प्रसिद्ध रहे हैं। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने भी उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी है और उन्हें अपने पद के संदर्भ में प्रेरणास्पद कार्य करने का आह्वान किया है।