Ambikapur News: मोर गोठान मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत् समूह की महिला सदस्यों को किया गया सम्मानित


फटाफट न्यूज/सीतापुर || अनील उपाध्याय

सरगुजा…मोर गोठान मोर अभिमान कार्यक्रम के तहत् युंका अध्यक्ष आशिष गुप्ता मंटु के नेतृत्व में युंका सदस्य आदर्श गोठान सोनतराई पहुँचे। जहाँ उन्होंने गोधन न्याय योजना के तहत् सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में महिला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को विस्तार से बताया। गोठान के माध्यम से आय अर्जित करने वाली समूह की महिला सदस्यों ने बताया कि, गोठान के माध्यम से हम आत्मनिर्भर होने लगे हैं। उन्होंने खाद बनाने की विधि बताते हुए कहा कि, वर्मी खाद के जरिए अब जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। गोठान में निर्मित खाद को किसान भी अपनाने लगे हैं। इस दौरान युंका ने आदर्श गोठान की महिला स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्यों को शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पंकज दुबे विकास भगत रतन यादव रिंकू प्रधान पुरुषोत्तम दास अरुण लकड़ा संतोष यादव उपस्थित थे।