Ambikapur News: नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने पर महिला मोर्चा ने जताया पीएम मोदी का आभार

सीतापुर(अनिल उपाध्याय)…केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु संसद में नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित करने पर महिला मोर्चा ने आभार रैली निकाली। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा निकाली गई यह रैली भ्रमण करते हुए शहीद भगत सिंह चौक पहुँची। जहाँ नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारों के साथ आतिशबाजी कर महिला मोर्चा ने मुँह मीठा कराते हुए केंद्र सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री नीरू मिस्त्री ने कहा कि, इस विधेयक के पारित होने से महिला सशक्तिकरण को बल मिलेगा। इससे महिलाओं में आत्मनिर्भरता के साथ सभी क्षेत्रों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष भाजपा पिछड़ावर्ग मोर्चा राजकुमार गुप्ता बिंदु भगत स्नेहलता गुप्ता भाजयुमो अध्यक्ष कौशलेंद्र गुप्ता दीपक दास निखिल सिंह समेत काफी संख्या में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थी।