Ambikapur News: अंबिकापुर में CGPSC घोटाला को लेकर युवा मोर्चा ने शव यात्रा निकालकर भूपेश सरकार की पुतला दहन

Ambikapur News: छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाला को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की शव यात्रा निकालकर अंबिकापुर के घड़ी चौक में पुतला दहन किया हैं। आपको बता दें कि, छत्तीसगढ़ में पीएससी घोटाले में कई नाम सामने आए हैं। जिन्हें अपने करीबियों को डिप्टी कलेक्टर सहित विभिन्न पदों पर नियुक्ति दी गई थी। जिसका संज्ञान हाई कोर्ट के द्वारा लेने पर पीएससी से जुड़े अधिकारियों के करीबियों पर शिकंजा कसा गया हैं और पीएससी नियुक्ति पर रोक लगा दी हैं। CGPSC घोटाले में जैसे-जैसे कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। उसको देखते हुए विपक्षी दल भाजपा भी हमलावर है तो वहीं आज अंबिकापुर के घड़ी चौक में कांग्रेस सरकार की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया गया हैं।

इधर, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सरगुजा विश्वविजय सिंह तोमर ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ की टीएस सिंहदेव और भूपेश बघेल की सरकार ने जिस तरह युवाओं, और उनके भविष्य के साथ धोखाधड़ी और खिलवाड़ कर रही हैं। पीएसी में जिस तरह से कांग्रेस के नेताओं और पीएसी चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी के रिश्तेदारों का चयन हुआ हैं। इसको लेकर के भाजपा युवा मोर्चा पहले दिन से ही प्रतिभावान युवाओं के साथ खड़ा हैं और सड़क की लड़ाई लड़ी हैं। हाई कोर्ट का निर्णय आया जिसमें टॉप 18 जो पीएसी द्वारा चयनित कैंडीडेट्स की नियुक्ति पर रोक लगा दी हैं। उसको लेकर युवा मोर्चा ने कहा हैं कि, हमारा आरोप प्रमाणित होता हैं। इसी को लेकर आज युवा मोर्चा ने भूपेश सरकार की शव यात्रा निकालकर पुतला दहन किया हैं।