Ambikapur Crime News: साड़ी को फंदा बना फाँसी पर लटक गई महिला

सीतापुर | अनिल उपाध्याय

सरगुजा.. शराब के नशे के झोंक में साड़ी को फंदा बना 40 वर्षीय महिला फाँसी पर लटक गई।परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम करते हुए पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार, ग्राम देवगढ़ निवासी 40 वर्षीय महिला हिरामुनि एक्का पति मंत्री एक्का रात को शराब पीने के बाद खाना खाई और घर में सो गई। सुबह जब घरवाले उठे तब पता चला कि वो घर मे नही है। घरवालों ने जब खोजबीन की तो महिला आंगनबाड़ी केंद्र गेरापारा देवगढ़ में मृत अवस्था में मिली। महिला ने शराब के झोक में साड़ी को फंदा बनाकर शटर में फाँसी लगाकर अपनी जान दे दी थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। परिजनों की सूचना पर मर्ग कायम करते हुए पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

इस संबंध में थाना प्रभारी शिशिरकांत सिंह ने बताया कि, परिजनों के बताए अनुसार महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा।