Big Breaking: सरगुजा के सरहदी इलाके के जंगल में जली हुई लावारिस कार में नर कंगाल मिलने से हड़कंप, अब तक उठ रहा है धुआं

अम्बिकापुर. सरगुजा जिले के मैनपाट इलाके में जली हुई कार में नर कंगाल मिलने से हड़कंप मच गया है। मैनपाट-कापू के सरहदी इलाके में जंगल में एक जली हुई लावारिस कार मिली है। जिसके अंदर एक नर कंगाल पड़ा हुआ मिला है। घटना को लेकर आशंका जताई जा रही है कि यह बीती रात की घटना है, क्योंकि कार और कंकाल से अब तक धुआं उठ रहा है।

IMG 20221229 WA0030

इस घटना की सूचना इलाके के ग्रामीणों ने पुलिस को दी। जिसके बाद रायगढ़ जिले की कापू और मैनपाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची हुई है। घटनास्थल की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। फिलहाल, गाड़ी और नर कंकाल किसकी है। इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर शव को कार के साथ जलाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

IMG 20221229 WA0029