15 वर्षीय नाबालिग का मुंह बंद कर दुष्कर्म.. 8 दिन बाद रायपुर में आया होश… एक महिला समेत दो गिरफ़्तार

अम्बिकापुर. सरगुजा के ग्राम चांदो में 15 वर्षीय किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म के आरोपी को लखनपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा दिया है.. पुलिस ने बताया की 3 सितंबर की रात लगभग 7 बजे ग्राम चांदो के सड़क किनारे 15 वर्षीय किशोरी अचेत अवस्था में मिली थी.. जिसे ग्रामीणों और परिजनों के द्वारा लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया था.. जहां डाक्टरों ने किशोरी को उपचार के लिए अंबिकापुर रिफर किया.. जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों ने किशोरी की गंभीर स्थिति को देखते हुए  उपचार के लिए रायपुर रिफर किया.. जहाँ किशोरी के उपचार के 8 दिनों के बाद होश में आई..

ग्राम चांदो निवासी 15 वर्षीय किशोरी लखनपुर थाना पहुंच घटना की जानकारी देते हुए गांव की महिला सोमानिया 3 सितंबर को किशोरी के घर पहुंच बहला-फुसलाकर किशोरी को ललित राजवाडे के साथ बाइक में बैठा कर ग्राम बेलदगी के पंडो पारा ले गई.. बाद इसके सोमनिया किशोरी को ललित राजवाड़े के साथ अकेले छोड़ कर चली गई.. किशोरी को अकेला पाकर गांव का ही ललित राजवाडे के द्वारा हाथों से किशोरी का मुंह बंद कर दुष्कर्म किया.. दुष्कर्म के बाद  किशोरी बेहोश हो गई.. रायपुर से उपचार कराने के बाद किशोरी लखनपुर थाने पहुच युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई..

लखनपुर पुलिस धारा 363, 366, 366A, 376, पास्को एक्ट के तहत 24 घंटे के भीतर दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा है…