आईजी ने किया वार्षिक निरीक्षण… परेड की भी ली सलामी

IG SURGUJA POLICE
IG SURGUJA POLICE

अम्बिकापुर 

Random Image

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री टी.जे.लांगकुमेर द्वारा दिनांक 19.06.2014 एवं 20.06.14 को जिला सरगुजा का वार्षिक निरीक्षण किया। दिनांक 19.06.14 को निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त शाखाओं से संबंधित जानकारी का अवलोकन कर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुन्दरराज पी. से चर्चा की गई। पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज द्वारा दिनांक 19.06.2014 को ग्रामीण थानों के निरीक्षण के तारतम्य में सीतापुर एवं बतौली का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस और समाज में बेहतर सांमजस्य स्थापित करने तथा लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु थाना प्रभारी सीतापुर/बतौली को निर्देषित किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा एसडीओपी कार्यालय सीतापुर का भी निरीक्षण किया गया।

वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री टी.जे.लांगकुमेर द्वारा दिनांक 20.06.2014 को पुलिस लाईन का निरीक्षण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक द्वारा परेड की सलामी ली गई। परेड की सलामी सूबेदार श्री रमेष चन्द्रा द्वारा दी गई, तदोपरांत परेड का निरीक्षण पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा किया गया। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाईन में स्थित वाहन शाखा, आरर्मोररी शाखा का निरीक्षण किया गया। वाहनों तथा शस्त्रों के समुचित रखरखाव हेतु पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिषा-निर्देष दिये गये। पुलिस लाईन में निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दरबार लिया जाकर अधिकारी/कर्मचारियों की समस्याओं सुनी। दबार में मुख्य रूप से समस्त अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा शासकीय आवासगृह संबंधित समस्या पुलिस महानिरीक्षक महोदय के समक्ष रखी गई। पुलिस महानिरीक्षक द्वारा रक्षित केन्द्र परिसर अम्बिकापुर में निर्माणाधीन 108 शासकीय आवासगृह को वरिष्ठता क्रम से पात्र अधिकारी/कर्मचारियों को निकट भविष्य में आबंटित करने का आष्वासन दिया गया। वार्षिक निरीक्षक के तारतम्य में शहरी थाने के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना गांधीनगर का निरीक्षण कर अपराधों की रोकथाम करने एवं लंबित अपराधों के त्वरित निराकरण हेतु थाना प्रभारी गांधीनगर को दिषा-निर्देष दिया गया।
वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री सुन्दरराज पी., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर, नगर पुलिस अधीक्षक अम्बिकापुर श्री पंकज शुक्ला एवं एसडीओपी सीतापुर श्री रंजीत एक्का उपस्थित रहे।