अम्बिकापुर. सरगुजा जिले के थाना धौरपुर पुलिस ने महिला के साथ हुई दुष्कर्म की घटना में आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी विकास हसदा ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था और अब शादी करने से इंकार कर रहा था.
इसे भी पढ़ें –
अम्बिकापुर: गैरेज से चोरी का खुलासा, 39 हजार रुपये का सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार
अम्बिकापुर: 21 कोयला तस्कर गिरफ्तार, 1.5 टन कोयला और 32 वाहनों सहित 6 लाख का माल बरामद
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 12 फरवरी को थाना धौरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम करौली निवासी विकास हसदा ने उसे शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म किया. पीड़िता की शिकायत पर थाना में अपराध क्रमांक 06/26, धारा 69 बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई.
इसे भी पढ़ें –
अम्बिकापुर: चोरी की पल्सर मोटरसायकल और आरोपी दोनों पुलिस की गिरफ्त में, हॉस्पिटल से कर दिया था गायब
भारत की इकलौती ट्रेन, जिसमें खिड़की और दरवाजा ही नहीं होता; बेशकीमती चीज लेकर करती है सफर
पुलिस टीम ने प्रार्थिता और गवाहों के बयान दर्ज किए और आरोपी का पता तलाशा. सतत प्रयासों के बाद आरोपी विकास हसदा को हिरासत में लिया गया. पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान विकास हसदा, पुत्र शिवब्रत हसदा, उम्र 25 वर्ष, निवासी करौली थाना धौरपुर बताई और अपराध करना स्वीकार किया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सबूतों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी धौरपुर उप निरीक्षक अश्वनी दीवान, सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, प्रधान आरक्षक अमरसाय मिंज, आरक्षक प्रदीप बखला, अनिल बड़ा, सुशील मिंज और पंकज देवांगन सक्रिय रहे.
