अम्बिकापुर. सरगुजा जिले के अम्बिकापुर में दो दिन से लापता एक युवक का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सत्तीपारा इलाके की बताई जा रही है. तालाब में युवक की लाश दिखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई.
मृतक युवक की पहचान पुरुषोत्तम यादव के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह सत्तीपारा में रहकर बिजली और पेंटिंग का काम करता था. युवक के अचानक गायब होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन दो दिन बाद उसका शव तालाब में मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
इसे भी पढ़ें –
परिजनों ने युवक की मौत को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि दो दिन पहले पुरुषोत्तम यादव का किसी के साथ झगड़ा हुआ था, जिसके बाद से वह लापता था. परिजनों ने आशंका जताई है कि युवक की मारपीट कर हत्या की गई और फिर शव को तालाब में फेंक दिया गया.
सूचना मिलने के बाद अम्बिकापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. फिलहाल युवक की मौत हादसा है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो बच्चों की मौके पर मौत, 4 की हालत गंभीर
Chhattisgarh: इलेक्ट्रॉनिक दुकान में भीषण आग, 20 वर्षीय युवक की मौत, लाखों का नुकसान
