जांजगीर-चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल नेताजी चौक पर गुरुवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब बीच सड़क खड़ी एक एक्टिवा में अचानक भीषण आग लग गई. कुछ ही मिनटों में स्कूटी आग की लपटों में घिर गई और देखते ही देखते पूरी तरह जलकर खाक हो गई.
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक्टिवा से पहले अचानक धुआं उठता दिखाई दिया. लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास मौजूद लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई. घटना की जानकारी मिलते ही चौक पर लोगों की भीड़ जमा हो गई.
इसे भी पढ़ें –
भाजपा अजजा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष बने महेंद्र सिंह मार्को, संगठन में खुशी की लहर
जाज्वलयदेव लोक महोत्सव में नन्हीं नृत्यांगना सानवी यादव ने भरतनाट्यम से बांधा समां…
स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन आग तेजी से फैलती गई और किसी की भी कोशिश कारगर साबित नहीं हो सकी. वाहन पूरी तरह जल जाने के कारण नुकसान का अंदाजा भी बढ़ गया है.
इसे भी पढ़ें –
अम्बिकापुर: शादी करूंगा कहकर रेप.. फिर इनकार, अब सलाखों के पीछे!
अम्बिकापुर: गैरेज से चोरी का खुलासा, 39 हजार रुपये का सामान बरामद, आरोपी गिरफ्तार
इस घटना के दौरान सबसे बड़ा सवाल आपातकालीन सेवा डायल 112 को लेकर उठा. लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस की टीम समय पर मौके पर नहीं पहुंची. चौक पर मौजूद नागरिकों ने डायल 112 की देरी को लेकर नाराजगी जाहिर की और आपातकालीन सेवाओं की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए.
हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल या हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन एक्टिवा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. मामले की जांच की जा रही है.
