डिफेन्स एकेडमी के छात्र ने किया सुसाइड… दावत रेस्टोरेंट संचालक का पुत्र है छात्र…

अंबिकापुर नेशनल डिफेन्स एकेडमी के छात्र आलेख जायसवाल ने फंसी लगा कर आत्म ह्त्या कर ली है.. शहर के होटल व्यवसायी शिवलाल जायसवाल आलेख के पिता है और बेटे को अंबिकापुर की सैनिक स्कूल में पढ़ाने के बाद उसे नेशनल डिफेन्स एकेडमी पुणे भेजा था लेकिन ना जाने ऐसी कौन सी मजबूरी थी की आलेख ने फांसी लगा ली.. घटना की जानकारी मिलते ही पूरा परिवार पुणे के लिए रवाना हो चुका है..

Random Image

दरअसल शिवलाल जायसवाल जायसवाल होटल के संचालक श्याम लाल जायसवाल के छोटे भाई है.. और बेटे की मौत की खबर सुनते ही श्याम लाल जायास्वाल जो की उस वक्त दिल्ली में थे वो दिल्ली से ही सीधे पुणे पहुच चुके है.. जानकारी के अनुसार आलेख नेशनल डिफेन्स एकेडमी का टापर स्टूडेंट था.. और अब आलेख इस दुनिया में नहीं है पूरे परिवार में शोक की लहर है.. और शहर के लोग इस ह्रदय विदारक घटना की जानकारी लगते ही उनके निवास पर पहुचने लगे है..

बहरहाल आलेख की मौत के कारणों का खुलासा तो जाँच के बाद ही हो पायेगा.. फ़िलहाल खबर यह भी है की नेशनल डिफेन्स एकडमी ने आलेख की मौत के मामले में जांच दल गठित कर दिया है.. वही आलेख के अंतिम संस्कार के लिए उसके शव को कल तक अम्बिकापुर लाये जाने की उम्मीद जताई जा रही है…