
अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..मिट्टी ढुलाई करने जा रहे ट्रैक्टर की ट्रॉली की चपेट में आकर ट्रैक्टर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था।जहाँ गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।इस घटना के बाद युवक के घर में मातम छा गया है।परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम पेंट निवासी मुकेश कुमार राठिया आ दूधनाथ राठिया ट्रैक्टर में सवार होकर मुरुम ढुलाई करने जा रहा था।तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ा और चालक के बगल में बैठा युवक उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरा।सड़क पर गिरते ही युवक ट्रैक्टर ट्रॉली के पहिये की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसे तत्काल उपचार हेतु हॉस्पिटल लाया गया।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जहाँ उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।उक्त ट्रैक्टर ग्राम पंचायत पेंट के सरपंच की बताई जा रही हैं और मृतक रिश्ते में सरपंच का भतीजा लगता था।युवक ने इसी साल हाईस्कूल की परीक्षा पास की थी।और छुट्टी होने की वजह से इस काम में लगा था।इस घटना में युवक की मौत से गांव में मातम छा गया है।माता पिता का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।