छत्तीसगढ़ : नक्सली मुठभेड़ में 8 जवान शहीद, 24 घायल… शहीद जवानों के नाम आए सामने …. लापता जवानों को खोजने सर्चिंग तेज

बीजापुर। नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों के पार्थिव शरीर को घटना स्थल से निकाला जा रहा है। जवानों के शव को सबसे पहले जिला मुख्यालय लाया जाएगा। जहां शवों के पोस्टमार्टम के बाद आखिरी सलामी देकर उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया जाएगा।

Random Image

मुठभेड़ में 9 से ज्यादा नक्सली भी मारे गए हैं। घटना स्थल से एक महिला नक्सली का शव मिला है। मुठभेड़ बीजापुर के नाचने में हुई है। मुठभेड़ के बाद कई जवान अब भी लापता बताये जा रहे हैं। 24 घायल जवानों को इलाज के लिए अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। घटना स्थल पर अभी भी सर्चिंग जारी है। लापता जवानों को खोजने के लिए अभियान तेज कर दी गई है।

शहीद जवानों में 6 बीजापुर जिले के रहने वाले थे। एक चारामा और एक जांजगीर चापा जिले के जवान शहीद हुए हैं। शहीदों में जवानों में कुटरु थाना के उप निरीक्षक दीपक भारद्वाज भी शामिल हैं। ये जांजगीर चांपा जिले के मालखरौदा थाना के पिहरीद गांव के रहने वाले थे। प्राधान आरक्षक रमेश कुमार जुर्री जो कांकेर जिले के चारामा थाना के पंडरी पानी गांव के रहने वाले थे भी शामिल हैं। प्राधान आरक्षक नारायण सोढ़ी जो बीजापुर जिले के आवपल्ली थाना के पुन्नूर गांव के रहने वाले थे। आरक्षक रमेश कोरशा बीजापुर जिले के जांगला थाना के बरदेला गांव के रहने वाले थे। आरक्षक सुभाष नायक बीजापुर जिले के बासागुड़ा गांव के रहने वाले थे। सहायक आरक्षक किशोर एंट्रीक बीजापुर जिले के चेरपाल गांव के रहने वाले थे। सहायक आरक्षक संकु राम सोढ़ी बीजापुर जिले के मिरतुर थाना के पेद्दापाल गांव के रहने वाले थे सहायक आरक्षक भोलाराम कटनामी बीजापुर जिले के एकली गांव के रहने वाले थे।