जांजगीर-चांपा. जिले के नवागढ़ ब्लॉक अंतर्गत घुठिया गांव से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है.
इसे भी पढ़ें –
Chhattisgarh News: इकलौते बेटे की मौत ने तोड़ दिया हौसला, सदमे में माता-पिता ने भी दे दी जान
जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान सुनीति पटेल (21 वर्ष) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि युवती ने सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर में लगे सीलिंग फैन से दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली.
इसे भी पढ़ें –
पाली महोत्सव 2026 में संगीत-भक्ति का महासंगम, बॉलीवुड सितारों की धुन पर झूम उठा जनसैलाब
सुबह जब परिजनों की नजर युवती पर पड़ी तो वह पंखे से लटकी हुई थी. परिजन उसे जीवित समझकर तत्काल नीचे उतारकर बचाने की कोशिश करने लगे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के वक्त युवती के कान में हेडफोन भी लगा हुआ था, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि वह किसी से बातचीत कर रही थी या कुछ सुन रही थी. हालांकि इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा परिजनों से पूछताछ जारी है. यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.
