
कोरिया। अवैध धान खरीदी के खिलाफ जिला प्रशासन की मुहिम तेज हो चुकी है। सोमवार को अधिकारी दल ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 144 बोरी धान जब्त किया। प्राथमिक जांच में दोनों ही मामलों में बिना लाइसेंस धान खरीदी किए जाने की पुष्टि हुई है, जिसके बाद प्रशासन ने कड़ी कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
पहला मामला पटना क्षेत्र के ग्राम चिरगुड़ा का है, जहां मीनाक्षी ट्रेडर्स में अवैध रूप से संग्रहित 38 बोरी धान पाया गया। टीम के पहुंचते ही मौके पर धान जब्त कर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई। वहीं दूसरे मामले में ग्राम पंचायत टेलगा (बचरा–पोड़ी) क्षेत्र स्थित एक किराना दुकान में 106 बोरी धान छिपाकर खरीदी जा रही थी। पूछताछ में दुकान के स्टाफ ने बताया कि यह धान दीपक राइस मिल को भेजा जाना था।

अधिकारियों के अनुसार अवैध खरीद से न केवल किसानों को नुकसान होता है, बल्कि शासन की धान उपार्जन व्यवस्था भी प्रभावित होती है। इसी वजह से जिलेभर में लगातार निगरानी बढ़ाई गई है और बिना लाइसेंस धान खरीदी करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
जप्त किए गए दोनों मामलों में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ प्रशासन कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित कर रहा है, ताकि धान खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और सुरक्षित बनी रहे।
इसे भी पढ़ें –
अम्बिकापुर गूंजा कांग्रेस का विरोध, ईडी-ईओडब्ल्यू के दुरुपयोग के खिलाफ पुतला दहन




