मुख्यमंत्री ने दसवीं बोर्ड उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दी बधाई : असफल बच्चों को निराश नहीं होने की सलाह

रायपुर : मुख्यमंत्री ने दसवीं बोर्ड उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को दी बधाई : असफल बच्चों को निराश नहीं होने की स

रायपुर, 31 मई 2014

Random Image

मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने आज शाम छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित 10वीं कक्षा के नतीजों में सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने शिक्षा सत्र 2013-14 के इन परीक्षा परिणामों में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त विद्यार्थियों के लिए भी अपनी शुभेच्छा प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने परीक्षा में असफल छात्र-छात्राओं को निराश नहीं होने और नये सिरे से दोगुने उत्साह के साथ पढ़ाई करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि असफलता से मायूस होने की जरूरत नहीं है, बल्कि आपको उसके कारणों पर विचार कर खूब लगन और मेहनत से अध्ययन करना चाहिए। कामयाबी जरूर मिलेगी। मुख्यमंत्री ने शिक्षकों से भी कहा है कि वे ऐसे असफल विद्यार्थियों से सम्पर्क कर उन्हें व्यक्तिगत रूप से समझाइश दें और उनका मनोबल बढ़ाएं। ऐसे बच्चों के माता-पिता और अभिभावकों को भी उनका हौसला बढ़ाने का प्रयास करते रहना चाहिए।