मंगल पर पंहुचा अंतरिक्षयान : अम्बिकापुर मे मना जश्न

 

Random Image

अम्बिकापुर 

आज दिनांक 24.09.2014 को भारत द्वारा मंगलग्रह पर भेजे गये अंतिरिक्ष यान की सफलता पर भारतीय जनता युवा मोर्चा अम्बिकापुर नगर द्वारा स्थानीय घड़ी चैक पर राकेट छोड़कर एवं मिठाई बाटकर खुशी मनाईगी इस अवसर पर प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के संभागीय संगठन मंत्री विधानचंद्रकर एवं भाज.यु.मों के प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सिंह देव जी विशेष रूप से उपस्थित थे उन्होने इस ऐतिहासिक अवसर पर कहा की भारत के वैज्ञानिकों ने आज इतिहास रचा है विश्व के कई बडे देशों ने हजारों करोड रूपये खर्च कर के भी मंगलग्रह पर एक बार मे सफल परीक्षण नही कर पाये लेकिन भारत के वैज्ञानिकों ने कठीन परिश्रम एवं दृढ़निश्चय के द्वारा सब से कम लागत मे भारत  के वैज्ञानिको ने मंगल ग्रह पर सफल परीक्षण किया और पुरे विश्व में भारत का नाम रौशन किया है ऐसे मंगल समय पर भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने भारत के इसरो मे परीक्षण के समय वैज्ञानिकों के बीच मे रहकर उनका होसला बढाते रहे इसी प्रकार भारतीय जनता युवा मोर्चा भारत के वैज्ञानिकों का हार्दिक अभिन्नदन एवं स्वागत करती है।