निगम के पास आय के बहुत साधन हैं : टी.एस

अम्बिकापुर 

Random Image
नगर निगम बनने के बाद पहली बार निगम मे कांग्रेस को मिली जीत से उत्साहित छत्तीसगढ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंहदेव ,, निगम के नतीजो के बाद पहली बार मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान उन्होने निगम की आर्थिक स्थिती को मजबूत बताते हुए पुरानी व्यवस्थाओ पर कई सवाल उठाए।
 सरगुजा मे कई गुटो मे बंटी कांग्रेस को एक जुट कर निगम की सत्ता हासिल कराने वाले सूत्रधार नेता प्रतिपक्ष ने आज पत्रकारो से मुलाकात की। शहर की एक निजी होटल मे प्रेस वार्ता को आयोजित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने 10 से चली आ रही कई व्यवस्थाओ पर सवाल उठाया तो दूसरी ओर निगम की आर्थिक स्थिती को मजबूत बताते हुए ,, श्री सिंहदेव ने कहा कि अम्बिकापुर नगर पालिक निगम के पास उपल्बध संसाधनो से आने वाले समय मे आय की कमी कभी नही हो सकती है।
निगम की असीम संपत्तियो का हवाला देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने मीडियो का माध्यम से निगम के प्रतिनिधियो को कई सलाह भी दी। लेकिन शहर मे वर्षो से निर्मित होकर खाली पडी दुकानो, जरुरत से अधिक प्लेसमेंट कर्मचारियो और तकिया वाटर फिल्टर प्लांट की अव्यवस्थाओ पर सिंहदेव ने निगम मे काबिज पुरानी भाजपा सरकार पर सवाल भी उठाए।
 अम्बिकापुर नगर पालिक निगम मे सत्ता मे काबिज होने के बाद से जितनी मेहनत निर्वाचित महापौर और सभापति समेत पार्षदो ने नही की है,, उससे कही ज्यादा चौपाल विधानसभा नेता प्रतिपक्ष ने लगा दी है। जिससे शहर मे अब गाहे बगाहे ये चर्चा भी तेज हो गई है,, कि कांग्रेस की टिकट से निर्वाचित पदाधिकारियो मे कही योग्यता की कमी तो नही।