तातापानी महोत्सव का भव्य शुभारंभ…मंत्रियो ने कलेक्टर को दी बधाई..!

बलरामपुर (कृष्ण मोहन कुमार) केन्द्रीय इस्पात एवं खान राज्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज तातापानी महोत्सव संक्रांति परब 2018 का तप्तेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना एवं कार्यक्रम स्थल में द्वीप प्रज्वलित कर चार दिवसीय तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने तातापानी में म्यूजियम निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य 200 लाख का लोकार्पण एवं 374.16 लाख की लागत से बनने वाले बहुद्देशीय स्टेडियम खेल अकादमी का भूमि पूजन किया। इस दौरान जिले के कलेक्टर के द्वारा तातापानी महोत्सव के स्वरुप को वृहद करने के लिए उपस्थित मंत्री सहित अन्य अतिथियों ने कलेक्टर अवनीश को बधाई भी दी..

तातापानी महोत्सव में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय इस्पात एवं खान राज्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि हजारों लोगों की आस्था का केन्द्र तातापानी मेला को तीन चार वर्ष पूर्व जिला प्रशासन के सहयोग से महोत्सव का रूप दिया गया है। राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम ने तातापानी महोत्सव का शुभारंभ किया था और प्रभारी मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के प्रयास से भव्य स्वरूप दिया गया है, यह जिला के लिए खुशी एवं गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि हमारा देश एवं प्रदेश तीज एवं त्यौहार का देश हैं। तातापानी महोत्सव का पहचान तेजी से फैला है। तातापानी महोत्सव का पहचान देश एवं दुनिया में फैले यही हमारी शुभकामनाएं है। इस्पात मंत्री ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने राज्य के सभी पुरातात्विक एवं ऐतिहासिक स्थलों को संरक्षित कर विकसित रूप देने के लिए अनेक कार्य किये हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के कृषि, मत्स्य, पशुपालन, जल संसाधन, आयाकट, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मकर संक्रांति में सूर्य उत्तरायण से दक्षिणायन को जाता है और ऐसे समय में किसी भी अच्छे काम की शुरूआत को शुभ माना जाता है। ऐसा ही अच्छे काम की शुरूआत बलरामपुर जिले से हो रहा है। उन्होंने बलरामपुर जिले की तस्वीर बदलने वाले कलेक्टर अवनीश कुमार शरण की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले समय में तातापानी गर्मजल उद्गम स्थल को देखने के लिए भारत ही नहीं, पूरे विश्व के लोग आयेंगे। धार्मिक न्यास मंत्री ने कहा कि तातापानी में पुरातत्व का संग्रहालय बनाने और तातापानी महोत्सव के लिए 05 लाख रूपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य नित नये प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा के सांसद रामविचार नेताम ने मकर संक्रांति एवं नये वर्ष की बधाई एवं शुभकामना व्यक्त किया और कहा कि तातापानी में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित मेला को महोत्सव का शुभारंभ छोटे रूप में किया गया था। आज भव्य आकार लेता देखकर खुशी होता है। उन्होंने इस क्षेत्र के विकास के लिए मांग की। क्षेत्र के विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा तीन-चार वर्ष पूर्व तातापानी मेला को छोटे रूप में महोत्सव का शुरूआत होने से तातापानी महोत्सव का पहचान दूर-दूर तक फैली है। उन्होंने तातापानी के लिए अगल से राशि देने की मांग की।

विकास पर आधारित प्रदर्शनी-कलेक्टर,

कलेक्टर अवनीश कुमार शरण ने संक्रांति परब तातापानी महोत्सव 2018 के भव्य शुभारंभ पर उपस्थित लोगों को जिला प्रशासन की ओर से बधाई एवं शुभकामना व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि तातापानी में तीन-चार वर्ष पूर्व मेला लगता था अैर जिला प्रशासन ने जब से व्यवस्था को अपने हाथों में लिया है। मेला से महोत्सव का भव्य आयोजन मकर संक्रांति अवसर पर आयोजित हो रहा है। आज से एक वर्ष पूर्व प्रदेश के जल संसाधन एवं जिल के प्रभारी मंत्री रहते जिस काम का तातापानी में भूमि पूजन किया गया था, उसका आज लोकार्पण हुआ है। कलेक्टर ने कहा कि तातापानी में 03 करोड़ से अधिक की राशि से सर्व सुविधायुक्त खेल एकेडमी का बनाने के लिए भूमि पूजन हुआ है। इस स्टेडियम के निर्माण से जिले एवं क्षेत्र के युवाओं को खेल के क्षेत्र में कैरियर बनाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि तातापानी महोत्सव का बहुत कम समय में राज्य स्तरी पहचान हुआ है। कलेक्टर ने कहा कि महोत्सव चार दिन का है, सभी वर्ग के लोगों के लिए कुछ न कुछ आयोजन रखा गया है। इसके अलावा जिले के सभी विभागों के द्वारा विकास पर आधारित विकास प्रदर्शनी लगाया गया है, इसका आनंद जिले के लोग उठा सकते हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष पुषा नेताम, उपाध्यक्ष तिलासाय एवं पुलिस अधीक्षक डी.आर. आचला, वनमण्डलाधिकारी विवेकानन्द झा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिव अनंत तायल, एस.डी.एम के. विजय दयाराम  सहित जिला स्तरीय अधिकारी एवं जिले निर्वाचित जनप्रतिनिधि और शिवनाथ यादव, सहित गणमान्य नागरिक एवं मीडिया के प्रतिनिधि, आमंत्रित अतिथि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे।