जिला कार्यालय परिसर में मनाई गई गांधी जयन्ती

अम्बिकापुर …  कलेक्टर श्री आर. प्रसन्ना की उपस्थिति में आज गांधी जयंती के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर स्थित गांधी उद्यान में गांधी जयन्ती मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्टर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि महात्मा गांधी के आदर्श आज भी प्रसांगिक हैं। एक स्वस्थ्य समाज और राष्ट्र के निर्माण में उनके आदर्शों पर चलना हम सभी के लिए नैतिक जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. द्विवेदी ने गांधी जी के जीवन और सिंद्धातों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री निर्मल तिग्गा सहित कलेक्ट्रेट परिसर के विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Random Image