व्यास,बालेश्वर दोनो कांग्रेसी विधायको ने प्रेसवार्ता कर अपने ऊपर लगे आरोपों का किया खंडन…कहा पीयूष जायसवाल का फोटो बीजेपी नेताओं के साथ भी…जिले में गरमाई राजनीति…!

जांजगीर चांपा। जिले में इन दिनों मौसम की गर्मी तो लोगों को तपा रही है, वही सियासत की गर्मी से भी जिले का पारा गरम है. भाजपा एवं कांग्रेस के नेता एक दूसरे के ऊपर खूब आरोप प्रत्यारोप करने लगे हुए है। क्योंकि आने वाले समय में नगरी निकाय एवम पंचायत चुनाव होना है. जिसको लेकर जिले का राजनीति गरमाई हुई है. जिले में शेयर मार्केट के नाम पर लगातार किसान, आम लोग ठगे जा रहे हैं. जिसके लिए पोड़ी शंकर निवासी पीयूष जायसवाल द्वारा के ऊपर 15% ब्याज के दर से पैसा दुगना करने के नाम पर ठगी करने आरोप है. जिसके बाद मामला अब नेताओं के आरोप प्रत्यारोपण पर आ गया है। भाजपा नेताओं ने प्रेस वार्ता कर मीडिया के सामने आरोप लगाया कि कांग्रेस के विधायक पीयूष जायसवाल को संरक्षण दे रहे। जिसका खंडन करते हुए आज दोनों कांग्रेसी विधायको ने अपने ऊपर लगे आरोपों पर बयान देते हुए कहा कि पूरा मामला राजनीति से प्रेरित है जिसके चलते हमारे ऊपर यह आरोप लगाया जा रहा है। जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप एवं जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू के ऊपर भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं सक्ति जिले के भाजपा जिलाअध्यक्ष कृष्णाकांत चंद्रा द्वारा लगाए आरोपों का खंडन करते हुए आज दोनों विधायको ने प्रेसवार्ता किया। प्रेसवार्ता में जांजगीर चांपा विधायक व्यास कश्यप ने बताया कि पीयूष जायसवाल से मेरी मुलाकात मीडिया के एक कार्यक्रमों में हुई है। उस कार्यक्रम में भाजपा की सांसद के साथ साथ भाजपा के अन्य नेतागण भी मौजूद रहे। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल तथा भाजपा नेता कृष्णकांत चन्द्रा ने बगैर तथ्य के ब्यास कश्यप के खिलाफ बात की है जो उचित नहीं है। राज्य में उनकी सरकार है, केन्द्र में उनकी सरकार है। यदि मैं गलत हूं तो एफआईआर करा दे। मैं कौन हूं, कैसे हूं जनता सब जानती है। ब्यास कश्यप एक खुली किताब है। मैं हर चुनौती को स्वीकार करता हूं। उपरोक्त बातें जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने विधायक कार्यालय जांजगीर में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कही।

पीयूष जायसवाल को संरक्षण देने संबंधी नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल तथा भाजपा के सक्ती जिलाध्यक्ष कृष्णकांत चन्द्रा के आरोपों का जवाब देने के लिए आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि आरोप लगाने वाले कौन है, कृष्णकांत चन्द्रा जिसे बालेश्वर साहूु ने विधानसभा चुनाव में पराजित किया, नारायण चंदेल जिसे जनता ने नकार दिया और ब्यास कश्यप को स्वीकार किया। पीयूष जायसवाल से मेरी मुलाकात मीडिया के कार्यक्रमांे में हुई है। एक कार्यक्रम दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित सम्मान समारोह था, उक्त कार्यक्रम में हम लोगों के साथ भाजपा के नेता भी साथ थे। दूसरा कार्यक्रम नई दुनिया की ओर से आयोजित सम्मान समारोह था जिसमें हम लोगों के साथ साथ भाजपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े भी उपस्थित थी। किसी सार्वजनिक कार्यक्रम के फोटो के आधार पर आरोप लगाना ओछी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने आगे कहा कि पीयूष जायसवाल का फोटो तो नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ भी है। गृहमंत्री विजय शर्मा पीयूष का सम्मान कर रहे हैं। नारायण चंदेल विधानसभा चुनाव में अपनी हार की खीझ मिटा रहे हैं। यदि नारायण चंदेल प्रताड़ित नहीं करते तो मैं भाजपा छोड़ कांग्रेस मंे नही आता। मैं कांग्रेस पार्टी और जनता जनार्दन को धन्यवाद देता हूं। मैं बीजेपी में रहा हूं तो बीजेपी के नेता मेरी जीत पर बधाई देते हैं।
जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू ने बताया कि विधानसभा चुनाव में जीत के बाद पीयूष जायसवाल अन्य लोगों के साथ उन्हें बधाई देने के लिए आया था। तब उन्होंने बताया था कि वो भाजपा विचारधारा के हैं, श्रीराम जी को मानते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव में मैं आपका सहयोग नही किया हूं पर आप जीत गए हो इसलिए बधाई देने के लिए आया हूं। उसके बाद पीयूष जायसवाल से दूसरी बार मुलाकात दैनिक भास्कर की ओर से चांपा में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में हुआ था जहां उसने बताया था कि वो प्रापर्टी डिलिंग का काम करता है। वहीं उन्होंने बताया कि नई दुनिया की ओर से दुबई में कार्यक्रम है, वीजा हो तो दुबई जा सकते हैं। दुबई में पीयूष के साथ साथ नई दुनिया के चालीस से भी ज्यादा लोग साथ थे। हम लोगों के विधायक बनने के बाद क्षेत्र को एक लाख का काम नहीं मिला है। अपनी नाकामी छिपाने के लिए ये लोग हमारा नाम ले रहे हैं। हमारा नाम लेकर वों पीयूष से पैसे की मांग कर रहे हैं। उन्हें धमकी भरा फोन कर रहे हैं। माननीय वनमंत्री के नाम से उसके आफिस से धमकी भरा फोन आया जिसे मैंने माननीय मंत्री जी के संज्ञान में लाया जिस पर कुछ दिनों तक मामला शांत रहा उसके बाद फिर आरोप लगने प्रारंभ हो गए। पीयूष जायसवाल ने मुझसे प्रापर्टी डिलिंग करने की बात बताई थी। वो शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते हैं, किसानों को ठगते हैं, महादेव एप में पैसा लगाते हैं ऐसी कोई भी जानकारी मुझे नहीं है। मैंने क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि पीयूष ने यदि किसी को ठगा हो तो वो सामने आए, पुलिस के लोगों से भी बात की उनके पास पीयूष का पूरा काॅल डिटेल है। सरकार उनकी है। हम सभी प्रकार की चुनौतियों का सामना करने को तैयार हैं। प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष रमेश पैगवार, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पिं्रस शर्मा, एन.एस.यू.आई. नगर अध्यक्ष जितेन्द्र दिनकर, पूर्व पार्षद अरमान खान, युवा नेता अभिषेक सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी रफीक खान, चितरंजन गढ़ेवाल शक्ति सिंह, बल्ला सिंह आदि उपस्थित रहे।