विराट कोहली बने पिता.. अनुष्का शर्मा ने बेटी को दिया जन्म..

मनोरंजन डेस्क। भारतीय टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली पिता बन गए। उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने आज बेटी को जन्म दिया है।

इसकी जानकारी विराट कोहली ने खुद ट्वीट कर दी।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि हमें आपको बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं और अनुष्का आज दोपहर एक बेटी के माता-पिता बन गए। हम आपके प्यार, शुभकामना और दुआ के शुक्रगुजार हैं।

अनुष्का और बेटी दोनों स्वस्थ हैं और हम अपनी जिंदगी के इस नए अध्याय की शुरुआत से बेहद खुश हैं। हमें उम्मीद है कि आप यह जरुर समझेंगे कि इस समय हम सब को थोडी प्राइवेसी चाहिए होगी।